
कार बेचने के नाम पर हड़पे दो लाख रुपए, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गंदू नगला निवासी युवक ने गांव के ही दो लोगों पर कार बेचने के नाम पर दो लाख रुपए हड़पने, पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के शुभम सांगवान ने अपनी पुरानी कार बेचने का सौदा उसके साथ ढाई लाख रुपए में किया था। पीड़ित ने सौदा होने के बाद शुभम को 50 हजार बैंक खाते में ट्रांसफर किए जबकि डेढ़ लाख रुपए नकद गवाह की मौजूदगी में दे दिए। इस तरह ₹2,00,000 का भुगतान कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद भी शुभम ने कार नहीं दी। लगभग एक साल बीत जाने के बाद उसने शुभम से कार देने या पैसे लौटाने के लिए कहा तो वह भड़क गया और फिर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि 18 मई को वह अपने खेत पर मौजूद थे। इस दौरान शुभम अपने भाई कपिल के साथ वहां पहुंच गया। दोनों आरोपियों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने तमंचा दिखाकर भविष्य में पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399
























