
राजीव गांधी का बलिदान भूलाया नहीं जा सकता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के 36वें स्मृति दिवस पर हापुड़ के कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और संकल्प लिया कि वे आदर्श व सिद्धांतों पर चलते हुए कांग्रेस संगठन को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगे। केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी व शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी की अगुवाई में अरविंद शर्मा, नरेश भाटी, सैयद अयाजउद्दीन, दिनेश शर्मा एडवोकेट, रघुवीर सिंह, सुशील शास्त्री, गौरव गर्ग, कुसुम लता, सचिन गोयल सहित कार्यकर्ता हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित एक विद्यालय परिसर में स्थापित प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे और उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की राजीव गांधी की विज्ञान और मेट्रो तकनीक के क्षेत्र में दूरदर्शिता ने भारत को विकासशील देशों की पंक्ति में लाकर खड़ा किया। शिक्षा, पर्यटन, सूचना व औद्योगिक क्षेत्र में उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























