
रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल ने लगवाया फ्रिज वॉटर कूलर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल के सौजन्य से आर्य कन्या इंटर कॉलेज हापुड़ में एक फ्रिज वाटर कूलर लगवाया जिससे स्कूल के सभी छात्रों को इस प्रचंड गर्मी में ठंडा एवं शुद्ध जल की सुविधा मिल सकेगी। इसमें क्लब के पदाधिकारी एवं स्कूल प्रिंसिपल एवं प्रबंधन कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
इस प्रोजेक्ट के चेयरमैन सतीश चंद्र अग्रवाल एवं हरिकिशन अग्रवाल, डॉ अशोक ग्रोवर डॉ विक्रांत बंसल मनोहर लाल दुआ एडवोकेट, आयुष सिंघल ,विपिन सचदेवा, बोधेश शर्मा, रविश शर्मा पवन गर्ग, शशांक कौशिक,सौरभ अरोड़ा,कपिल अरोड़ा,तरुण अग्रवाल,राजीव जिंदल, नवीन जिंदल, सर्वजीत चावला, क्लब पदाधिकारी अनुज शर्मा अध्यक्ष अनिल कक्कड़ सचिव एवं वेद प्रकाश अरोड़ा कोषाध्यक्ष सदस्य उपस्थित रहे।
इस प्रोजेक्ट के साथ-साथ एक अन्य प्रोजेक्ट स्टेशनरी वितरण का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें प्रति छात्र चार रजिस्टर एवं एक पेन का सेट दिया गया। इसमें लगभग 300 छात्राओं को लाभान्वित किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल एवं प्रबंधन कमेटी ने रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल का आभार व्यक्त किया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























