
गंगा दशहरा पर बृजघाट पर रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM): मेरठ रेंज में गंगा स्नान हेतु पहुंचने वाले श्रध्दालुओ की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कडे इंतजाम किए है और मेला क्षेत्र में ड्रोन की मद्द से निगरानी रखी जाएगी।
कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदो में 06 अपर पुलिस अधीक्षक, 19 सीओ, 87 निरीक्षक, 523 उ0नि0, 634 मु0आ0, 638 आरक्षी, 240 हो0गार्ड/पीआरडी एवं 03 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
गंगा दशहरा पर परिक्षेत्र के चारो जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत एवं हापुड़ में कुल 23 घाटों पर स्नान होगा, जिनमे जनपद मेरठ मे 05, जनपद बुलन्दशहर मे 14, जनपद बागपत मे 01, व जनपद हापुड मे 03 घाट है। इस अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करते है।
परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्म गुरू/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ 104 अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थय, विद्युत विभाग आदि के साथ 103 एवं आयोजको/ संचालको के साथ 87 गोष्ठियां आयोजित की गई हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी ने बताया कि ज्येष्ठ दशहरा के अवसर पर गंगा सहित अन्य प्रमुख नदियो के विभिन्न घाटो पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान व पूजा अर्चना की जाती है तथा मेलो का आयोजन भी किया जाता है। इस अवसर पर काफी संख्या मे श्रद्धालू घाटो पर एकत्रित होते है। परिक्षेत्र के जनपद हापुड के तीर्थनगरी ब्रजघाट मे आसपास व दूरदराज से लाखो की संख्या मे श्रद्धालुजन गंगा स्नान हेतु आते हैं । त्यौहार के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओ की सुरक्षा हेतु मेरठ रेंज मे व्यापक पुलिस प्रबंध किये गये हैं।
जनपद हापुड़ को मेरठ परिक्षेत्र के अन्य जनपदो से आवंटित पुलिस बल 05 पुलिस उपाधीक्षक, 25 निरीक्षक, 140 उपनिरीक्षक, 350 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 40 महिला उपनिरीक्षक, 130 महिला मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 15 उपनिरीक्षक यातायात, 40 मुख्य आरक्षी/आरक्षी यातायात का आवंटन किया गया है।
इसके अतिरिक्त डीआईजी ने रेंज के थाना प्रभारियो को जरूरी दिशा-निर्देश दिए है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586
























