
बाबूगढ़: रेलवे ट्रैक पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में कुचेसर चौपला रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया।
मामला बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास का है जब सत्य प्रकाश सिंह पुत्र चेतराम सिंह निवासी ग्राम भटोला शर्की थाना हसनपुर जिला अमरोहा जैसे ही कुचेसर चोपला रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो वह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी मौके से गुजरी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























