
हापुड़: एक करोड़ से दो नालों का होगा निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका की ओर से ब्रह्मपुरी पुलिया से ब्लॉक कार्यालय की तरफ आरसीसी नाला निर्माण कराया जाएगा। करीब एक करोड रुपए से दो स्थानों पर नाला निर्माण होने से कई मोहल्लों की जल निकासी की समस्या का समाधान होगा जिससे क्षेत्र वासियों को भी राहत मिलेगी।
सीवरेज व जल निकास योजना से प्राप्त धन राशि से नगर पालिका की ओर से टेंडर निकाले गए हैं। पालिका की ओर से 6.5 को लाख रुपए से मोदीनगर रोड पर ब्रह्मपुरी पुलिया से सरस्वती शिशु मंदिर होते हुए ब्लॉक की तरफ और 33.85 लाख रुपए से बुलंदशहर रोड पर ईदगाह गेट से ईदगाह की तरफ बाय और आईसीसी नाला निर्माण कराया जाएगा। इन दोनों स्थानों पर नाला निर्माण के लिए लंबे समय से स्थानीय लोग मांग कर रहे थे। जल निकासी बेहतर न होने के कारण क्षेत्र के मोहल्लों में जल भराव होता है जिन्हें परेशानी होती है। दोनों कार्यों के लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























