
कुछ घंटों के लिए मांगी कार वापस नहीं लौटाई, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुड़लीया निवासी एक युवक ने गांव के दो युवकों पर उसकी कार मंगवा कर ले जाने और वापस न करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर विकास और तनुज के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहम्मदपुर खुड़लिया के रहने वाले अंकुर ने बताया कि 4 मई को वह गांव में स्थित देवेंद्र प्रधान के कार्यालय पर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव निवासी विकास उर्फ मोटू और तनुज वहां पहुंचे। कुछ घंटे के लिए उनकी कार मांग कर ले गए। पीड़ित अंकुर का आरोप है कि गाड़ी वापस नहीं लौटाई। इसके बाद पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























