
रालोद नेता खालिद मसूद ने थामा कांग्रेस का दामन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):रालोद के वरिष्ठ नेता खालिद मसूद ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया और काग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।
हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह आदि ने रालोद खालिद मसूद के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर हर्ष जताया और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि पार्टी का जानदार लगातार बढ़ रहा हैं। रालोद से आए खालिद मसूद का वह और उनकी पार्टी जोरदार स्वागत करती हैं। उन्होंने कहा हैं कि जल्द ही उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।खालिद मसूद ने बताया कि देशहित में कांग्रेस पार्टी ही आम जनता की आवाज को उठा रही हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जनता की हर समस्या को देश के समक्ष उठा रहे हैं। आज देश में बढ़ती महंगाई को लेकर हर इंसान त्रस्त हैं। आम जनता की आवाज को सुनने वाला अगर देश में कोई नेता हैं तो वह हैं एक मात्र राहुल गांधी। उन्होंने कहा हैं कि पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत तो करेंगे ही, साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों को जीताकर कांग्रेस की झोली में डालने का काम करेंगे। इस अवसर पर सुशील शास्त्री, आई सी शर्मा, पूर्व सभासद ऐजाज अहमद, जितेंद्र सिंह, पूरनमल आनंद, SC ST कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, शारिक मसूद, जिला महासचिव गौरव गर्ग, जिला महासचिव कपिल शर्मा, सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव निसार पठान, जिला महासचिव सविता एमएम, विचार विभाग जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, OBC प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष अफजाल आढ़ती, शहर महासचिव खुशनूद अली, कुसुमलता, रईस अन्नू, मुजम्मिल मलिक, शहजाद मेवाती, सचिन गोयल, अनूप कर्दम आदि लोग मौजूद रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























