
चोर हुए पिकअप के न मिलने पर कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमनसंजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी राशिद पुत्र फैमुद्दीन ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए हैं जिन्होंने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर चोरी हुई गाड़ी को बरामद करने की मांग की है। एसपी ने पीड़ित राशिद को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
राशिद ने बताया कि उनकी गाड़ी हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के जैन कन्या इंटर कॉलेज से 1 अप्रैल को चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया था लेकिन गाड़ी अभी तक उन्हें नहीं मिली है। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399
























