
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बीती रात हुए सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लिया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही तीनों घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार एक ब्रेजा गाड़ी अमरोहा से मेरठ जा रही थी। जैसे ही वह थाना सिंभावली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंची तो अचानक आई नीलगाय से गाड़ी की टक्कर हो गई। इस दौरान गाड़ी कई पलटी खाकर पलट गई। सड़क हादसा इतना दर्दनाक था कि कार सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार सवार महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























