
बाइक चोरी कर पार्ट्स बेचने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पहले बाइक चोरी करके फिर उसके पार्ट्स बेचने वाला गिरोह गढ़मुक्तेश्वर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से दो बाइक के पार्ट्स बरामद किए है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को दौताई नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए है।आरोपी गढ़मुक्तेश्वर के आदर्श नगर का समीर,गांव बदरखा का दानिश तथा बागडपुर का कुलदीप है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*

























