
भारत विकास परिषद “युवा शक्ति” हापुड़ द्वारा पारिवारिक देव दर्शन, पूजन, तुलसी वितरण व वृक्षारोपण कार्यक्रम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के ग्राम नानपुर स्थित प्राचीन श्री ऋठेश्वर महादेव मंदिर में युवा शक्ति के सदस्यों द्वारा परिवार सहित महादेव दर्शन, पंचाभिषेक, तुलसी पौध वितरण व वृक्षारोपण किया गया।
परिवार प्रबोधन के अंतर्गत
15 मई को परिवार दिवस पर प्रान्त के आवाहन पर रविवार को एक पारिवारिक देव दर्शन, तुलसी पौध वितरण व वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें युवा शक्ति सदस्यों ने परिवार सहित ऋठेश्वर महादेव का पंचाभिषेक कर धर्म लाभ उठाया।
युवा शक्ति शाखा सदस्यों ने ग्राम नानपुर के श्री ऋठेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। जिसमें पीपल, बेल पत्थर, शमी, गुलाब, बड़, कनेर आदि सम्मिलित थे।
युवा शक्ति शाखा का उद्देश्य केवल वृक्ष लगाना ही नही है। अपतु ऐसी जगह वृक्ष लगाने है जहाँ उन वृक्षों की देख भाल हो सके। इसी उद्देश्य से 10 वृक्ष मंदिर प्रांगण में लगाए जिसमें पीपल, बेल पत्थर, शमी, गुलाब, बड़, कनेर आदि सम्मिलित थे।
महिलाओं और बच्चों ने पारिवारिक देव दर्शन, तुलसी वितरण, प्रसाद वितरण व वृक्षारोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी का उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम में 14 महिलाओं व 20 बच्चों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में लगभग 70 लोग लाभान्वित हुए
कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था की गया थी। कार्यक्रम में शाखा के 22 सदस्यों, 14 महिलाएं सदस्य व 20 बच्चोओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक संजय बंसल व निधि बंसल, विवेक गर्ग, सचिन गुप्ता, प्रिंस गोयल, मुदित, विपुल अग्रवाल, शुभम सिंघल, रेखा सिंह आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























