
बाबूगढ़: 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला निवासी 70 वर्षीय तेजपाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसी के साथ हुई कहासुनी के बाद बुजुर्ग की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
मूल रूप से बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव देहरा कुटी निवासी तेजपाल सिंह पिछले करीब 6 वर्षों से अपने पुत्र पुनीत कुमार के साथ कुचेसर चौपला पर रह रहे थे। शुक्रवार की शाम उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को शांत कराकर वापस घर भेज दिया। घर पहुंच कर तेजपाल की हालत बिगड़ गई जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें बुलंदशहर के स्याना स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने हापुड़ के अस्पताल में रेफर कर दिया। शुक्रवार की रात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























