
👁 29 views Views
वट अमावस्या पर पुलिस, प्रशासन ने बृजघाट पर लिया सुरक्षा का जायजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):वट अमावस्या पर पुलिस व प्रशासन ने बृजघाट पर गंगा स्नान हेतु श्रध्दालुओ के लिए कडे सुरक्षा इंतजाम किए।
जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रांतर्गत ब्रजघाट,गंगाघाट का भ्रमण व निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जनपद हापुड के दोनों शीर्ष अफसरों ने गंगा किनारे जल की गहराई, घाटों पर सफाई व्यवस्था को भी देखा और सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























