
हेकड़ी दिखाने वाला रिश्वतखोर लेखपाल रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में एंटी करप्शन की टीम ने एक लेखपाल को शनिवार को 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लेखपाल को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की कार्रवाई के दौरान हड़कम्प मच गया। टीम ने आरोपी को दबोच लिया और अपने साथ ले गई। इस दौरान आरोपी पसीना-पसीना हो गया। आरोपी को समाधान दिवस के अधिकारियों के सामने से दबोचा है जो बाबूगढ़ सर्किल में तैनात है।
मामला शनिवार का है जब हापुड़ नगर पालिका परिसर से टीम ने लेखपाल लवलेश को 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी एक पीड़ित को सता रहा था, हेकड़ी दिखा रहा था, जिसे टीम ने पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करने की तैयारी है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























