
बाइक व स्कूटी की भिड़ंत में युवती की मौत, एक घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के पास शुक्रवार को इलेक्ट्रिक स्कूटी व बाइक की भिड़ंत में स्कूटी सवार युवती की दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में मातम छा गया जबकि बाइक सवार व्यक्ति और उसकी दो बेटियां घायल हो गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
सिंभावली निवासी 30 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र दीनदयाल गुरुवार को बाइक पर अपनी पुत्री लाडली और लवी के साथ सिंभावली से कुचेसर रोड चोपड़ा की तरफ रॉन्ग साइड आ रहा था। दूसरी और सिखेड़ा गांव की रहने वाली 18 वर्षीय शबा पुत्री इमरान इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर लौट रही थी। कुचेसर चौपला के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान भूपेंद्र और शबा घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से शबा की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों को मामले से अवगत करा दिया गया है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























