
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। आज मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने श्री पंचायती गौशाला पक्केबाग, जरोठी तथा वर्मीकंपोस्ट उत्पादन केंद्र अलीपुर, हापुड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गौवंश हेतु हरे चारे, भूसा की उपलब्धता एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की गौशाला में जितने भी गोवंश हैं उनको गर्मी से राहत हेतु सभी व्यवस्थाएं होनी चाहिए। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हापुड़ का निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ के द्वारा आवासीय विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन को स्वयं ग्रहण कर चेक किया गया । उन्होंने संबंधित को भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए।
99 मिनी मॉल से 500/- रूपए की खरीद पर 229/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867

























