
बाबूगढ़: गड्ढा खुदवाकर व पानी भरकर विस्फोटक सामग्री को किया नष्ट
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव फतेहपुर कुचेसर चौपला स्थित राहुल पुत्र राजकुमार के मकान से बरामद विस्फोटक सामग्री को शुक्रवार को नष्ट कर दिया। पुलिस ने यह सामग्री इसी वर्ष 19 जनवरी को एक मकान से बरामद की थी। नियमों के तहत जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर उसमें विस्फोटक सामग्री डालकर पानी का छिड़काव कर पुलिस की मौजूदगी में नष्ट किया गया।
उस दौरान पुलिस ने 200 किलोग्राम गन कॉटन पाउडर, 2000 सेल नुमा कैंडल, 27 बंडल, खाली खोखा, मशीन, हैमर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा समेत अन्य सामान बरामद किया था। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। उस दौरान पुलिस ने ट्रांस हिंडन गाजियाबाद के जुबेर, शाहरुख, नाजिम और नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था जो किराए के मकान में अवैध धंधे को अंजाम दे रहे थे। बिना लाइसेंस के यह कार्य किया जा रहा था जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और अवैध सामान को कब्जे में लिया। मामला न्यायालय तक पहुंचा। नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को विस्फोटक सामग्री को गड्ढा खुदवाकर नष्ट कर दिया।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























