
गढ़: बच्चे के अपहरण की सूचना निकली झूठी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित राम मनोहर इंटर कॉलेज के पीछे एक महिला ने अपने तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण होने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस के हाथ-पाँव फूल गए। पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच की तो महिला द्वारा दी गई सूचना झूठी निकली। इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।
गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना प्राप्त हुई कि डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाली महिला ने बताया कि उनके तीन साल के बेटे को बाइक सवार उठा कर ले गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो सूची झूठी निकली।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























