
जनपद हापुड़ के पांच अस्पतालों के मानकों की जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पांच अस्पतालों के मानकों पर संदेह होने पर रिपोर्ट तलब की गई है। मामले में अधिकारी जांच में जुटे हैं। भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
पिछले दिनों क्लेम संबंधी मामले को लेकर जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित कृपालु, गढ़मुक्तेश्वर स्थित अंबे हॉस्पिटल, धौलाना स्थित सनराइज, सिंभावली स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल और न्यू लाइफ हॉस्पिटल को पैनल से बाहर कर दिया गया था। जांच के बाद न्यू लाइफ हॉस्पिटल को छोड़कर सभी चारों को पैनल में फिर से शामिल कर लिया गया। अब शासन ने फिर से पांच अस्पतालों की जांच शुरू की है जिसमे कृपालु हॉस्पिटल, दीप हॉस्पिटल, अंबे हॉस्पिटल, आयुष्मान हॉस्पिटल, सनराइज हॉस्पिटल शामिल हैं। पांच अस्पतालों के मानकों की जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























