
हापुड़: लाल कपड़ा टांगकर मौत को समझाने का झूठा प्रयास?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक तरफ तो अधिकारी यातायात नियमों का पालन कराने में लगे हैं लेकिन उनकी नाक के नीचे कई चौराहों पर नियमों के उल्लंघन की तस्वीर दिखाई देती है। पेसेंजर ई-रिक्शा को लोडर बनाकर उसका कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा है।
ई-रिक्शा में रखी बललियां काफी पीछे तक निकली हुई है जिसकी वजह से हादसे को दावत दी जा रही है। हालांकि पीछे एक लाल कपड़ा टांग कर खाना पूर्ति की गई है। पहली बात तो यह है कि पैसेंजर ई-रिक्शा का कमर्शियल इस्तेमाल करना नियमों के विपरीत है। यह ई-रिक्शा कई चौराहों से होकर गुजरी लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई करने तक की सहमत नहीं उठाई। मामले में अधिकारियों को कड़ा संज्ञान देना चाहिए। इस तरह का परिवहन हादसे को दावत दे सकता है।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868

























