
सिंभावली हरोड़ा गंग नहर में डूबे युवक का शव बुलंदशहर में बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में हरोड़ा गंग नहर में स्नान करने के दौरान डूबे युवक का शव बरामद हो गया है। युवक का शव बुलंदशहर जनपद के थाना खानपुर क्षेत्र स्थित माकड़ी झाल से बरामद हुआ है। शव बरामद होने के बाद परिवार में मातम पसर गया जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझेटी निवासी 22 वर्षीय शोएब पुत्र सरकार अपनी पत्नी फराह और दो वर्षीय बच्ची के साथ सिंभावली क्षेत्र में गांव हरोड़ा में गया था जहां वह नहर में जाकर स्नान करने लगा। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा परिजनों ने उसे काफी तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा जिसके बाद स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। युवक का शव बुधवार की सुबह खाना खानपुर क्षेत्र की माकड़ी झाल में दिखाई दिया। बुलंदशहर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























