
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव नगोला में एक तालाब की भूमि पर 42 लोगों ने अपने मकान बना लिए जिसमें समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी भी शामिल हैं। प्रशासन ने 42 मकान के स्वामियों को नोटिस जारी किए। इसके बाद बुधवार की सुबह जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अयूब सिद्दीकी के मकान पर बुलडोजर चलाकर मकान को गिरा दिया। इस दौरान हड़कंप मच गया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अयूब सिद्दीकी ने बताया कि तालाब की भूमि पर 42 मकान बने हैं। उन्होंने मामले में हाईकोर्ट का रुख किया। बुधवार 13 मई को न्यायालय में तारीख थी। सुनवाई से पहले ही बुधवार की सुबह भारी पुलिस फोर्स गांव नंगोला पहुंचा और सबसे पहले उनके मकान पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर की मदद से उसे गिरा दिया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। बुलडोजर की सहायता से कुछ ही देर में मकान को गिरा दिया गया जिसका सपाईयों ने जमकर विरोध कर प्रदर्शन किया।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868

























