
👁 20 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने ठगी के शिकार हुए व्यक्ति को उसकी ₹50,000 की धनराशि वापस कराई। रुपए वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया और साइबर ठगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी प्रशांत शर्मा के बैंक खाते से 11 मार्च 2026 को यूपीआई के माध्यम से ठगों ने ₹50,000 की ठगी को अंजाम दिया। क्षेत्राधिकारी अनित चौहान ने बताया कि मामले में जांच की और मंगलवार को पीड़ित को ठगी के ₹50,000 वापस कराए। पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की और आभार जताया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























