
सीएम योगी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दानिश चौधरी पुत्र बल्लू निवासी ग्राम अठसैनी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि दानिश चौधरी पर आरोप है कि उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ की और फोटो पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामले में कार्यवाही की मांग उठी। जैसे ही यह मामला पुलिस के समक्ष पहुंचा तो थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दानिश को गांव अठसैनी से गिरफ्तार कर लिया जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225

























