
देहरा घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भाकियू (आजाद) ने एडीएम हापुड़ को सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। ग्राम पंचायत देहरा जनपद हापुड़ में हाल ही में हुई घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के पदाधिकारियों ने अपरजिलाधिकारी हापुड़ को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान अफवाहें फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि देहरा घटना की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच के नाम पर किसी निर्दोष व्यक्ति या परिवार का उत्पीड़न न किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के नेताओं ने प्रशासन से गांव में शांति समिति की बैठकें आयोजित कराने तथा प्रभावित परिवारों को सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग उठाई।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838


























