
किन्नर पर हमला करने और छेड़छाड़ के आरोप में आठ पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली किन्नर ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आठ मई की रात आठ आरोपी लाठी-डंडे, पाइप और अन्य सामान लेकर उसके घर पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खुलते ही जबरन घर में घुस आए। इस बीच आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























