
हापुड़: कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति आज और कल पांच-पांच घंटे रहेगी प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर से जुड़े विभिन्न इलाकों में 12 और 13 मई को 5-5 घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अधीक्षण अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि फीडर संख्या 6 की लाइन पर पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाएगा जिसके चलते मजीदपुरा, तगासराय, आवास विकास, नवाजीपुरा, इंदरगढ़ी, महताबगढ़ी, फूलगढ़ी, मोती कॉलोनी आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 6:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने से उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























