
आज दोपहर गरज के साथ बारिश की संभावना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गर्मी और तपिश ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। सोमवार को भीषण गर्मी के बाद मंगलवार आज बारिश के आसार बने हुए हैं जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। यदि सोमवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान लोगों के पसीने छूट गए। दोपहर के समय गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मई महीने की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। चिलचिलाती धूप में लोग मजबूरन ही सड़क पर उतर रहे हैं। गमछा, छाता, टोपी आदि का सहारा लेने को लोग मजबूर हैं। संभावना है कि मंगलवार आज दोपहर के समय बारिश होने की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


























