
हापुड़: रॉन्ग साइड आ रही कार भिड़ने से बची, हादसा टला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहा के पास एक गाड़ी रॉन्ग साइड फर्राटा भर रही थी। तभी सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर होने से बची। इस दौरान दोनों कार चालकों में बहस हुई। तीखी बहस के बाद रॉन्ग साइड आ रहे कार चालक ने अपनी गाड़ी को मोड़ा और सही दिशा की ओर ले जाने लगा। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। हादसा होने से टल गया।
मामला रात का है जब एक सफेद रंग की गाड़ी रॉन्ग साइड तहसील चौराहा की ओर फर्राटा भर रही थी। तभी सामने से आई एक सफेद रंग की अन्य कार से उसकी भिड़ंत होने से बची। रॉन्ग साइड आ रहे कार चालक ने अपनी गाड़ी को सही दिशा में मोड़ा जिसके बाद मामला शांत हुआ।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























