
ढाबा संचालक ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद घटना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में स्थित बिरयानी ढाबे के संचालक की एक युवक से कहासुनी हो गई जिसके बाद ढाबा संचालक ने युवक को पीटा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सोमवार को जनपद हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमे एक व्यक्ति युवक को पीटता हुआ दिखाई पड़ रहा है। बता दें कि यह बिरयानी ढाबे का संचालक है जिसकी एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्साए व्यक्ति ने युवक को पीटा और उसे पटक दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आसपास खड़े लोगों ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास भी किया।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868

























