
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्रों का वितरण
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड में रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आयोजित एक सादे समारोह में कांग्रेस के एससी एसटी के नवनियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा जिला कार्यकारिणी गठित की गई। इस दौरान SC ST कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप सरोहा, SC ST प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी डूंगर सिंह, SC ST प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी एडवोकेट चंद्रपाल जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देने के लिए पहुंचे। SC ST प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक मोघे ने 30 सदस्यीय की कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। जिसमें सुरेंद्र सिंह, नीरज कुमार, लोकेश वर्मा, वीरपाल, सीताराम। हेमंत जाटव, रोहित कुमार सिंह और सलेक चन्द को जिला उपाध्यक्ष, तनिष्क कर्दम, अभिषेक रुड़कीवाल, मदन, नितिन जाटव, कामेश्वर सिंह, हर्ष मोघे, सूजल मोघे, आशा, काजल और नितिन सिंह को जिला महासचिव, हिमांशु सिंह, देवेंद्र कुमार, पवन, राहुल कुमार, दीपक, गुड्डू, मिथुन कुमार, रवींद्र कोरी, गौरव कुमार और विपिन कुमार को जिला सचिव, कमलकांत को जिला प्रवक्ता और गौरव ढिल्लो को मीडिया कॉर्डिनेटर के पद पर नियुक्त किया गया हैं। जिसकी संस्तुति प्रदेश नेतृत्व ने मंजूरी कर दी हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा हैं। आने वाली पीढ़ी भी अपने भविष्य को कांग्रेस में सुरक्षित मानते हुए कांग्रेस से जुड़ने का काम कर रही हैं। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि केरल में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत से हर कांग्रेसी गदगद हैं। इस जीत ने भाजपा को हार का आईना दिखाने का काम किया हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी पति अरुण वर्मा, SC ST प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विनोद जाटव, SC ST प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रश्मि चौधरी, पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, OBC प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गुलफाम कुरैशी, OBC प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजसिंह गुर्जर, OBC प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष अफजाल आढ़ती, जिला महासचिव गौरव गर्ग, जस्सा सिंह, शहर उपाध्यक्ष खुशनूद अली, मनोज कौशिक आदि लोग मौजूद रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























