
देहरा में हुई मारपीट के मामले में दो घायल, भारी पुलिस फोर्स मौके पर
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पथराव हुआ जिससे क्षेत्र में दहशत की स्थिति बन गई। पथराव से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा जिसने हालातों को संभाला।बताया जा रहा है कि इस दौरान दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ड्रोन, सीसीटीवी, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
गांव देहरा में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जा रही थी। मूर्ति का माल्यार्पण शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। इसके पश्चात एक युवक दुकान से गुटखा खरीदने गया जहां उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और पथराव शुरू हो गया। हालांकि मौके पर पहले से ही भारी फोर्स तैनात था जिसने स्थिति को काबू में किया। सूचना पाकर एडीजी भानु भास्कर, एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञाननंजय सिंह, डीएम हापुड़ कविता मीणा, एएसपी हापुड़ विनीत भटनागर, एडीएम हापुड़ संदीप, सीओ पिलखवा अनीता चौहान, एसडीएम धौलाना मौके पर पहुंचे और हालातों को संभाला। फिलहाल सीसीटीवी आदि की मदद से जांच की जा रही है। बताते चलें कि इस दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ हुई। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























