
गणपति पूजन के पश्चात वेदी पूजन का आयोजन
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में श्री परशुराम जी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जा रहा है जहां शुक्रवार को हुए गणपति पूजन के पश्चात शनिवार को वेदी पूजन का आयोजन किया गया। बता दें कि रविवार को सुबह 8:00 बजे हवन होगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति और 12:30 बजे भोग प्रसाद और उसके पश्चात संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। डॉ. आर. के. वशिष्ठ ने बताया कि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्स्व को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और सभी में बेहद उत्साह है। बताते चलें कि श्री परशुराम जी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थी जो अब अपने अंतिम चरण में है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216























