
विवाहिता ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी के रहने वाली तराना ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसने पिलखुवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तराना ने बताया कि उसकी शादी 2009 में पिलखुवा की गांधी कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी। उसके पति ने उसके साथ शनिवार को मारपीट की। मारपीट के निशान उसके शरीर पर मौजूद हैं। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता तराना के अनुसार उसका सिलेंडर 15 दिन पहले खत्म हो गया था जिसके बाद उसने पति से सिलेंडर लाने के लिए कहा। उसके बाद मामला बिगड़ गया और पति ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट की गई है। पीड़िता ने अपने मायके वालों को सूचना दी जिसके बाद मायके वाले पीड़िता के पास पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926






















