
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर में एक किसान के ट्रैक्टर के सामने अचानक नील गाय आ गई जिसकी वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और किसान को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार गांव माधापुर निवासी किसान अनिल शर्मा अपने खेतों में जुताई कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर के सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय से बचने के लिए अनिल शर्मा ने तेजी से ट्रैक्टर मोड़ा जिससे उनका वाहन अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद किसान एकत्र हुए और उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसान का हाल जाना।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























