
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को किठौर रोड पर स्थित मुदाफरा चौकी के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस दौरान चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्परता और साहस दिखाते हुए कार में सवार चालक, उसकी पत्नी और चार बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। यदि रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी देर लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल कार में सवार चारों बच्चे, पति-पत्नी सुरक्षित हैं।
पिलखुवा निवासी आसिफ शुक्रवार की दोपहर अपनी पत्नी शबनम और चार बच्चों के साथ किसी काम से किठोर जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र के मुदाफरा गांव के पास पहुंचे तो अचानक आसिफ का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे तालाब में जा गिरी। शोr सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और कार में सवार लोगों का हाल जाना और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706























