
ऋतिक हत्याकांड: तलवार के साथ आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने गाली-गलौज का विरोध करने पर हुए रितिक की हत्या के मामले में धीरज प्रजापति पुत्र नैन सिंह निवासी गांव कल्याणपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तलवार भी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि जब ऋतिक निवासी कल्याणपुर ने घर के बाहर गाली-गलौज का विरोध किया तो धीरज आग बबूला हो गया जिसने तलवार से ऋतिक पर हमला कर दिया। इस दौरान ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी फरार हो गया जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अल्प समय में आरोपी धीरज को वारदात में इस्तेमाल तलवार के साथ दोताई नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
99 मिनी मॉल से 500/- रूपए की खरीद पर 229/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867






















