
टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए लोगों को नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी कविता मीना के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ को टीबी मुक्त बनाने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नवीन मंडी परिसर, हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग एवम् शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नवीन सब्जी मंडी हापुड़ में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल की छात्राओं स्तुति सिंह एवं परिधि द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा, जिसके माध्यम से मंडी परिसर में उपस्थित सैकड़ों लोगों को टीबी के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में प्रभावी रूप से जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने टीबी उन्मूलन में जन-सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार पर बल दिया।
शालोम ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत सिंह ने ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश शर्मा का कार्यक्रम में सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान शालोम ट्रस्ट की टीम द्वारा मंडी परिसर में उपस्थित जनसमुदाय को पैंफलेट वितरित कर टीबी के प्रमुख लक्षणों – दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन घटना, भूख न लगना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य नितिन गर्ग, संजय कुमार, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, वंदना, क्षमा एवं भारती सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद को वर्ष 2030 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























