
नहर में मिली बुजुर्ग की लाश का मामला, अभी तक नहीं हो सकी मृतक की पहचान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में पांच दिन पहले नहर में बहकर आई बुजुर्ग की लाश की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस ने पहचान के लिए नहर से सटे गांवों और मेरठ के सभी थाना क्षेत्र के गांव में पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
बता दें कि सिंभावली क्षेत्र में 3 मई को नहर में 60 वर्षीय वृद्ध का नग्न अवस्था में शव मिला था जिसके बाद पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के हाथ पर गुड्डू शर्मा लिखा हुआ था और सीने पर पुराने जलने के निशान थे। पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























