
फर्जी बैनामे से जमीन बेचने के आरोप में नौ आरोपियों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में जमीन के फर्जी बैनामा तैयार कर करोड़ों रुपए की जमीन को हड़पने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर दी है। मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर कूट रचित आदेश लगाने और साजिश के तहत जमीन बेचने के विभिन्न आरोप लगे हैं।
गांव गालंद के मनजीत ने बताया कि गांव गालंद में स्थित खसरा संख्या-13 की जमीन में फर्जी तरीके से प्रविष्टि कर कुछ लोगों ने खुद को मलिक दर्शा दिया। आरोप है कि साल 2004 में जमीन का बैनामा करा लिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार पूरी प्रक्रिया फर्जी दस्तावेज और गलत अभिलेखों के आधार पर की गई।
आरोपियों ने कूट रचित आदेश तैयार कर जमीन को अकृषि घोषित दिखा दिया और वर्ष 2013 में कई लोगों के नाम बैनामे कर दिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि जिन आदेशों के आधार पर भूमि की प्रकृति बदली गई। उनमें कई गंभीर अनियमितताएं पाई गई। राष्ट्रीय अवकाश के दिन आदेश होना दर्शाया गया। साथ ही संबंधित वाद संख्या भी गलत पाई गई। पूरे मामले में सुनियोजित तरीके से फर्जी कागजात तैयार कर जमीन को बेचने और कब्जाने की कोशिश की गई। आरोप है कि 2020 में भी दोबारा फर्जी नामा तैयार कर जमीन बेचने का प्रयास किया गया। पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399






















