
महिला ने युवकों पर खेत में खींचने और जेवर छीनने का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन युवकों पर खेत में खींचने की कोशिश करने और जेवर छीनने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी महिला का कहना है कि मंगलवार की शाम वह अपनी दो बहनों और भाई के साथ खेत पर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में गांव के ही रहने वाले तीन युवक वहां पहुंच गए जिन्होंने उन्हें रोक कर अभद्रता की। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और उसके भाई-बहनों को पीटा। वहीं गन्ने के खेत में खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके गले से पहना हुआ मंगलसूत्र, पाजेब छीन लिए। तीनों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























