
शादी में घुस आया संदिग्ध, जेब काटने का आरोप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित एक मंडप की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कुछ लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि शादी में जेब काटने के लिए जेब कतरा घुस आया जिसे लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
मामला बुधवार की रात का है जब सिंभावली में एक मंडप में आयोजित विवाह में मेहमान दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे। तभी वहां एक संदिग्ध भी घुस आया। बताया जा रहा है कि संदिग्ध के पास चाकू था और वह मेहमानों की जेब काट रहा था। उसने कई मेहमानों की जेब काटी जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























