
हापुड़: सड़क किनारे लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित सेंचुरी के पास बुधवार की सुबह 38 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर पुलिस, फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जैसे ही लोग दिल्ली रोड पर पहुंचे तो उनकी नजर सड़क किनारे पड़ी लाश पर पड़ी। इसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिससे मृतक के मौत के कारण का पता चल सकेगा। मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























