
हापुड़ के 18 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को राहत, प्रीपेड से पोस्टपेड में बदले जाएंगे मीटर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के करीब 18 हजार विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रीपेड मीटरों के स्थान पर अब जल्द ही पोस्टपेड मीटर लगाए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री की घोषणा के बाद अब स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलना रोक दिया गया है। हालांकि इस संबंध में शासन का कोई आदेश अधिकारियों को फिलहाल प्राप्त नहीं हुआ है।
जनपद हापुड़ की तीनों डिविजनों में करीब 3:15 लाख उपभोक्ता है जिनमे से 18 हजार परिसरों पर स्मार्ट मीटर प्रीपेड किए गए थे। उपभोक्ताओं ने लगातार इसका विरोध किया। लगातार हो रहे धरना प्रदर्शन को देखते हुए आखिर इन मीटर को पोस्टपेड मीटर में परिवर्तित करने का फैसला लिया गया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























