
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): एक आशिक पर आशिकी का ऐसा भूत चढ़ा कि वह तांत्रिक के बहकावे में आकर तंत्र विद्या के माध्यम से अपनी प्रेमिका को वश में करने के लिए योजना बनाने लगा। मजनू ने तांत्रिक के साथ मिलकर योजना बनाई और जलती चिता का खोपड़ी ले गया जिसका एक शमशान घाट पर तंत्र विद्या के लिए इस्तेमाल किया गया। देहात थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आशिक अमान, साधु अवधेश शर्मा और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तंत्र विद्या में इस्तेमाल सामग्री, मंत्र लिखे कागज और अन्य सामग्री बरामद की है। साथ ही आरोपी अमान से अवैध चाकू भी बरामद किया है। इस दौरान तखतियाँ भी बरामद हुई हैं जिस पर मुस्कान, आस्था का नाम लिखा हुआ था। साथ ही कई अन्य लड़कियों व पुरुषों के फोटो भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
आपको बता दें कि देहात क्षेत्र के गांव सोहनपुर सोटावाली में 2 मई को 16 वर्षीय शुभांशु के पेट की आंत फटने के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार लोधीपुर शमशान घाट पर किया। इसके बाद परिजन घर लौट गए जिसका आरोपियों ने फायदा उठाया और मौका देखकर खोपड़ी, अस्थियां निकाली और फरार हो गए।
सूत्रों ने बताया कि हापुड़ के मोहल्ला पुरानी चुंगी कोटला मेवातिया निवासी अमान पुत्र जाहिद एक युवती से प्यार करता है। ऐसे में उसे वश में करने के लिए उसने तांत्रिक अवधेश शर्मा का सहारा लिया और तंत्र विद्या के लिए इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मंगलवार को अमान, तांत्रिक अवधेश शर्मा समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तांत्रिक के पास से 50 पुरुषों व महिलाओं की तस्वीर भी बरामद की है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























