
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के दयानगर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार कर रही एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह गांव दयानगर निवासी महिला 52 वर्षीय बिंबल पत्नी धनीराम भूसा लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। जैसे ही वह दयानगर रेलवे फाटक के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची तो अचानक दो ट्रेन आ गई जिस कारण महिला बीच में फंस गई और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर परिजन एकत्र हुए। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला की मौत से परिजनों में मातम पसरा है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























