
गाज़ियाबाद: चोर समझ कर व्यक्ति को पीट-पीट कर मारने वाला जनपद हापुड़ निवासी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के रहने वाले अंकित यादव पर हत्या का आरोप है जिसके बाद गाजियाबाद की खोड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि अंकित ने एक व्यक्ति को चोर समझ कर पीटा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान खोड़ा गली नंबर 5 निवासी 40 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई।
अंकित यादव फिलहाल गाजियाबाद के खोड़ा के सरस्वती विहार में रह रहा था। मामला 27 अप्रैल की तड़के का है जब अंकित ने घर के पास खड़े अज्ञात व्यक्ति को देखा और संदेह जताया कि वह चोर है। चोर समझ कर उसने मृतक को जमकर पीटा जिससे वह बेहोश हो गया। तड़के करीब 4:00 बजे उसने अनिल कुमार को अपनी कार में डाला और नोएडा ले गया और अस्पताल के बाहर फेंक दिया। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखें और जांच शुरू की तो वह अंकित यादव तक पहुंची। पुलिस ने मूल रूप से जनपद हापुड़ के रहने वाले अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























