
हापुड़: फ्रीगंज रोड पर नहीं थम रहा कूड़े में आग लगाने का मामला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर कूड़ा जलाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। हालात यह हैं कि क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। फ्रीगंज रोड पर कूड़े में आग लगाने की वजह से फ्रीगंज रोड के साथ-साथ मेरठ रोड और आसपास के इलाके के लोगों को बेहद परेशानी होती है।
हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर रेलवे पार्क के पास अक्सर कूड़े में आग लगाने का मामला सामने आता है। इलाके में धुएं गुब्बार देखने को मिलता है। यहां से निकलने पर लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश होती है। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग के अधिकारी मामले में गंभीरता दिखाएं और प्रदूषण फैलने से बचाए।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867






















