
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मथुरा हादसे के बाद भी यहां के नाविक सबक लेने को तैयार नहीं है। अधिकारियों की भी लापरवाही देखी जा सकती है। यहां पर नाव में बिना लाइव जैकेट के लोगों को बैठाया जा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि तय संख्या से अधिक लोगों को बैठाया जा रहा है जो जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। मौके से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं। इस तरह नाव में लोगों को यात्रा कराना जानलेवा साबित हो सकता है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















